फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khagaria: RJD विधायक रामवृक्ष सदा के पुत्र और एक अन्य का राइफल लिए फोटो वायरल, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Tue, 14 Mar 2023 09:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

RJD विधायक रामवृक्ष सदा के पुत्र रामानंदन सदा का हाथ में राइफल लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक अन्य युवक की भी राइफल के साथ तस्वीर वायरल हुई है। लेकिन पुलिस द्वारा इन मामलों में कोई कार्रवाई करने जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
हाथ में राइफल थामे विधायक पुत्र का फोटो हुआ वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामवृक्ष सदा RJD से खगड़िया जिले के अलौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उनके पुत्र रामानंदन सदा का हाथ में राइफल लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राइफल बॉडीगार्ड की बताई जा रही है जो विधायक को सरकार की तरफ से मुहैया कराई गई थी।

विज्ञापन


वायरल पोस्ट सात मार्च को साझा की गई थी। तस्वीर के साथ रामानंदन सदा ने लिखा कि वह लड़ रहे हैं ताकि हम पर राज कर सकें। हम लड़ रहे हैं ताकि खुद पर नाज कर सकें। रामानंदन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं, सदर SDPO सुमीत कुमार ने भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इसके अलावा एक और युवक का भी राइफल लिए फेसबुक पर प्रोफाइल फोटो वायरल हो रहा है। यह युवक खगड़िया के मोरकही थाना क्षेत्र के संतोष बांध चातर गांव के निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ बोतल यादव का पुत्र छोटू कुमार है। छोटू हाथ में राइफल लिए पोज देते दिख रहा है। छोटू पूर्व में ठेकेदार चंदन यादव की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


लोग इन मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार खगड़िया में हो क्या रहा है। लोगों का कहना है कि जहां आम लोगों के ऊपर तुरंत कार्रवाई हो जाती है। वहीं, बदमाशों और विधायक पुत्र पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें