फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: युवती से छेड़खानी कर रहे मनचले को लोगों ने बिजली खंभे में बांध कर पीटा; डायल 112 की पुलिस ने छुड़ाया

Sat, 02 Sep 2023 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar Police: डायल 112 टीम के एसआई विजय यादव ने बताया कि छेड़खानी के आरोप में एक मनचले को स्थानीय लोगों ने पड़कर उसे बिजली के खंभे में बांधकर रखा था। उसे लोगों के बीच से छुड़ाकर थाने लाया गया। इसके बाद युवक से पूछताछ के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मनचले को ग्रामीणों के बीच से छुड़ाकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई के सदर थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में शनिवार को एक युवती से छेड़खानी कर रहे एक मनचले को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। फिर उसे बिजली के खंभे में बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली के खंभे में बंधे युवक को छुड़ाकर थाने ले गई। मनचले की पहचान सदर थाना क्षेत्र के अचहरी गांव निवासी मुन्ना साव (42) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को नीमारंग मोहल्ले में एक युवती घर का सामान खरीदने बाजार जा रही थी। तभी एक मनचला उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस दौरान युवती ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग जुट गए और युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। फिर उसे एक बिजली के खंभे में बांध उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी।

मनचले को खंभे में बांधकर पीटते स्थानीय लोग

विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली के खंभे में बंधे युवक को छुड़ाकर उसे सदर थाने ले गई। जहां से उसे पूछताछ के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


घटना को लेकर डायल 112 टीम के एसआई विजय यादव ने बताया कि छेड़खानी के आरोप में एक मनचले को स्थानीय लोगों ने पड़कर उसे बिजली के खंभे में बांधकर रखा था। उसे लोगों के बीच से छुड़ाकर थाने लाया गया। इसके बाद युवक से पूछताछ के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल मनचले युवक का इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें