फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नाग-नागिन का जोड़ा कर रहा था अठखेलियां; लोगों ने वीडियो वायरल कर कहा- सावन में दर्शन करना शुभ

Fri, 14 Jul 2023 08:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई में सिकंदरा लछुआड़ मुख्य मार्ग के पास शुक्रवार की सुबह ईंटों के ढेर पर प्राकृतिक नजारा दिखाई दिया। जहां एक नाग और नागिन का जोड़ा एक दूसरे से लिपट कर प्रेम में डूबे नजर आया। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरों में इस पल को कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
अपने प्रेम क्षणों के दौरान नाग-नागिन का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई के सिकंदरा प्रखंड में शुक्रवार को सिकंदरा लछुआड़ मुख्य मार्ग पर हीरो चिमनी के पास नाग-नागिन का एक जोड़ा अठखेलियां करते हुए देखने को मिला। इस दौरान नाग-नागिन के जोड़े को प्रेम में सराबोर होते देख लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब लोग सावन के महीने में नाग-नागिन के प्रेम के क्षणों का वीडियो देखने को शुभ बता रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सिकंदरा लछुआड़ मुख्य मार्ग स्थित लछुआड़ नदी किनारे हीरो चिमनी के पास शुक्रवार की सुबह ईंटों के ढेर पर प्राकृतिक नजारा दिखाई दिया। जहां एक नाग और नागिन का जोड़ा एक दूसरे से लिपट कर प्रेम में डूबे नजर आया। यह जोड़ा लगभग तीन से चार मिनट तक एक दूसरे से लिपटता नजर आया। वहीं, इस घटना को देख वहां आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरों में इस पल को कैद कर लिया।

वहीं, नाग और नागिन बेपरवाह होकर एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहे। कभी सिर हवा में लहराते तो कभी जमीन पर रेंगने लगते थे। देखने में यह दृश्य किसी फिल्म का लग रहा था कि प्यार करते-करते नाग नागिन अपने शरीर को कई फीट ऊपर उठा लेते और फिर झुका लेते थे। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने इस रोमांच के पलों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, लोग सावन के महीने में नाग-नागिन के प्रेम भरे इस वीडियो देखकर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे और इसे शुभ बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें