फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर अवैध कब्जा करने गए मंत्री को बनाया बंधक!

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक कॉलेज की जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए जा रहे पेट्रोल पंप का भूमि पूजन करने गए बिहार के पशुपालन मंत्री वैद्यनाथ सहनी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।
विज्ञापन


मंत्री के भूमि पूजन के लिए आने के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर एक ट्रैक्टर समेत 4 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। घटना समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के निकसपुर गांव की है।

सूत्रों के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान फायरिंग और पत्थरबाजी भी की गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मंत्री वैद्यनाथ सहनी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित है जमीन

इंदिरा गांधी रामजी राय महाविद्यालय की जमीन पर राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री वैद्यनाथ सहनी पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं। इसी के चलते वह बुधवार को भूमि पूजन करने पहुंचे थे। इस बात की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी, वे उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे।

सहनी के समर्थक और ग्रामीणों के बीच जैसे ही झड़प शुरू हुई वहां फायरिंग की आवाज सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फायरिंग मंत्री जी ने अपने हाथों से की है, जबकि मंत्री ने इस आरोप का खंडन किया है।

गोली चलने के बाद हालात बिगड़ गए और ग्रामीणों ने वहां खड़े वाहनों में आग लगाना शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने मंत्री को वही बंधक बना लिया। बाद में जिलाधिकारी के प्रेट्रोल पंप की साइट बदलने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें