नालंदा में एक 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले उसके मोबाइल से फिरौती के लिए फोन और पैसे की मांग की गई थी। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर।
नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी, चुना गली स्थित गढ़पर मैदान में शुक्रवार सुबह मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के कोकलक चक गांव निवासी सूर्यमणि प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह पिछले दो महीनों से लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ले में किराए के मकान पर रह रहा था। उसके शरीर पर कई जख्म और चोट के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।
परिजनों ने 3 हजार रुपये भेजे
रात करीब 3 बजे फिर भाई के नंबर से कॉल आया
प्रिया के मुताबिक, रात करीब 3 बजे फिर भाई के नंबर से कॉल आया। इस बार किसी ने खुद को मंटू का दोस्त बताते हुए कहा कि उसकी हालत गंभीर है और उसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके बाद फोन बंद हो गया। सुबह पुलिस की ओर से सूचना मिली कि मंटू का शव बरामद हुआ है।
सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।