फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी से 10 दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, कार्ड बांटने निकला था युवक

Wed, 01 Apr 2026 07:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र में NH-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय हिमांशु कुमार गुप्ता की मौत हो गई। शादी के महज 10 दिन पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेयूरा गांव निवासी स्वर्गीय मोती साह के 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक घर का इकलौता चिराग था और पिता की मृत्यु के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी।

विज्ञापन


दस दिन बाद होने वाली थी शादी
बताया जाता है कि मृतक हिमांशु की 10 दिन बाद शादी होने वाली थी। अपनी शादी को लेकर वह खुद ही कार्ड बांटने निकला था, तभी हादसे का शिकार हो गया। दरअसल शादी को लेकर घर में उत्सव का माहौल था और रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया था, लेकिन घटना के बाद परिवार की खुशी का माहौल पल भर में हीं मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह भी जानकारी दी गई कि मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था।

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में गैस को लेकर लोग हो रहे परेशान, सिलिंडर के लिए एजेंसी के लगा रहे चक्कर पर चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन से हुई टक्कर

घटना के संदर्भ में शिवसागर थाने की पुलिस ने बताया कि थाने से महज एक किलोमीटर दूर एचपी पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक बाइक सवार युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें