फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections: 'यूपी का रिश्ता सिर्फ सीमा का नहीं, बल्कि संस्कृति व संकल्प का', यहां CM योगी ने भरी हुंकार

Fri, 31 Oct 2025 07:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar Politics: अपने संबोधन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति करता है। साथ ही बिहार और यूपी के रिश्तों को लेकर भी बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
अगिआंव में बरसे योगी एनडीए उम्मीदवार के लिए मांगा वोट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुर जिले में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। आसमान में हेलीकॉप्टरों की आवाज़ और मैदानों में उमड़ती भीड़ से पूरा जिला राजनीति के रंग में रंगा दिख रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के गड़हनी स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचते ही जैसे ही भाषण शुरू किया, पूरा मैदान जय श्री राम और मोदी-योगी ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा। भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोगों ने सभा स्थल पर डटे रहकर योगी आदित्यनाथ का भाषण सुना। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी महेश पासवान के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश का रिश्ता सिर्फ सीमा का नहीं, बल्कि संस्कृति और संकल्प का है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Live 2025: मनेर में गरजे JP नड्डा और चिराग, लालू-राबड़ी के जंगलराज पर वार; तेजस्वी पर दागे सवाल
विज्ञापन


'एनडीए सरकार में धरातल पर ये योजनाएं'
अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति करता है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार दोनों विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने गरीबों के लिए मुफ्त राशन, आवास, शौचालय, बिजली और रोजगार जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारा है।

अगिआंव में बरसे योगी एनडीए उम्मीदवार के लिए मांगा वोट

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें