फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: झपकी बनी जानलेवा! अनियंत्रित ट्रक ने ली महिला की जान, चालक मौके से भागा

Fri, 05 Jun 2026 03:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बाढ़ के मरांची थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली 52 वर्षीय बच्ची देवी की अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा बादपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान मरांची इंग्लिश गांव निवासी बच्ची देवी (52), पत्नी सुरेश साव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची देवी रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान लखीसराय से मोकामा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरा। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची मरांची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News : खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज
विज्ञापन


मरांची थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें