फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में महिला के साथ हैवानियत की कोशिश, घर से कुछ ही दूरे पर युवकों ने ऐसा किया

Sat, 07 Mar 2026 12:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Bihar Crime News: विपक्ष लगातार एनडीए सरकार को अपराध को लेकर घेरने की कोशिश कर रहा है। फरवरी माह में 35 से अधिक दुष्कर्म के मामले पर राजद ने सरकार से सवाल पूछा। इस घटना में कमी नहीं आ रही है। फिर से पटना में महिला के साथ हैवानियत की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 34 वर्ष महादलित महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने हैवानियत करने की कोशिश की। इतना ही नहीं महिला ने इस घटना का विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत नौबतपुर थाने में दर्ज कराई है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद न्यायालय में महिला का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


घर से कुछ ही दूरी पर हुआ ऐसा
घटना की जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) दीपक कुमार ने बताया कि नौबतपुर के एक गांव में 34 वर्षीया महिला के साथ 23 वर्षीय दो युवकों द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर रात महिला शौच के लिए अपने घर से कुछ दूरी पर गई थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
Nitish Kumar: अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार? आरिफ मोहम्मद खान से मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही
घटना के बाद पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत नौबतपुर थाने में दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में गश्ती बढ़ा दी है। एसडीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें