फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : बिहार में धूप के बाद भी कोल्ड टॉर्चर, समस्तीपुर में पारा 3.8 डिग्री पहुंचा; ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 02 Jan 2026 10:01 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Update : नए साल की सुबह गुनगुने धूप के साथ जरुर हुई, लेकिन घना कोहरा ने लोगों को कंपकपी से राहत नहीं दी। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को सूबे के सभी 38 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
धूप के साथ कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नए साल का आगाज हड्डियों को कंपा देने वाली ठंड के साथ हुआ है। हालांकि सुबह में धुप निकलने से लोगों को थोड़ी बहुत राहत जरुर मिली लेकिन इसके बाद भी सडकों पर कोहरा का व्यापक असर दिखा। बर्फीली पछुआ हवाओं और घने कोहरे ने पटना समेत पूरे बिहार को को अपनी आगोश में ले लिया है। समस्तीपुर में तो ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह सामान्य से करीब 6 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज शुक्रवार को सूबे के सभी 38 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : फौजी को कागज पर बताया था डेड, अब 9 साल पहले मृत महिला को कर दिया जिंदा; इसे देख प्रशासन भी है हैरान

विजिबिलिटी शून्य के करीब, जनजीवन अस्त-व्यस्त
बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर अब भी जारी है। राजधानी पटना समेत जहानाबाद, बेगूसराय और भागलपुर जैसे 10 जिलों में कोहरे का तांडव इस कदर है कि विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रह गई है। सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं और आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Jobs: नए साल में बंपर वैकेंसी निकालने की तैयारी में नीतीश सरकार; 1.38 लाख से अधिक पदों पर होगी बहाली

अगले 5 दिनों तक राहत के आसार नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 5 जनवरी तक ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बांग्लादेश के पास चक्रवाती परिसंचरण की वजह से वातावरण में नमी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने पूरे महीने का बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी और दक्षिण बिहार के जिलों खासकर बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा) में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है, लेकिन पछुआ हवाएं ठिठुरन कम नहीं होने देंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें