फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दो घंटे की बारिश से बदला मौसम, 44 डिग्री की गर्मी से राहत; शहर की सड़कों और सरकारी दफ्तरों में जलजमाव

Sat, 13 Jun 2026 07:22 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

सासाराम में शनिवार शाम करीब दो घंटे हुई तेज बारिश से 44 डिग्री की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं शहर के कई इलाकों, सरकारी दफ्तरों और सदर अस्पताल में जलजमाव हो गया। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है।

विज्ञापन
बारिश से जलमग्न सदर अस्पताल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम में कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को शनिवार शाम बड़ी राहत मिली। सासाराम शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों ने भी इस बारिश का स्वागत किया है।
विज्ञापन


44 डिग्री तक पहुंच गया था तापमान
पिछले कई दिनों से जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी था। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और गर्मी का असर काफी हद तक कम हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ बिजली कटौती की समस्या से भी कुछ राहत मिली है।

दो घंटे की बारिश में डूबा शहर
एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दी, तो दूसरी ओर नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। महज दो घंटे की बारिश में शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। बौलिया रोड, धर्मशाला रोड, संत पॉल रोड, प्रभाकर रोड, नूरनगंज और चौखंडी पथ समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। कई जगहों पर नालों का पानी घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों और सदर अस्पताल में भी भरा पानी
बारिश के बाद जिला मुख्यालय स्थित कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलभराव देखने को मिला। सदर अस्पताल सासाराम भी जलजमाव की समस्या से अछूता नहीं रहा। अस्पताल परिसर में पानी भरने से मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें-  Bihar: एनडीए में सब कुछ 'ऑल इज वेल', दीपक प्रकाश को लेकर सबकुछ स्पष्ट; उपेंद्र कुशवाहा को क्या आश्वासन मिला?

किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई बारिश
बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि इस प्री-मानसून बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। इससे कृषि कार्यों को गति मिलेगी और सिंचाई की जरूरत भी कम होगी।
विज्ञापन


हालांकि, कुछ किसानों ने आशंका जताई है कि लगातार बारिश होने पर सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके बावजूद अधिकांश किसानों ने इस बारिश को कृषि के लिए लाभदायक बताया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें