फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Bhumi: विजय सिन्हा ने बता दी मियाद, सीधा निर्देश- 13 मार्च तक यह काम कर लें, समीक्षा में गलती न पकड़ाए

Tue, 10 Mar 2026 06:19 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिप्टी सीएम विजय सिंह ने स्पष्ट दिशा निर्देश दे दिया है कि किसी भी कीमत पर काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  इतना ही नहीं 13 मार्च को वह पटना में समीक्षा बैठक भी लेंगे। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अंचल अधिकारियों के हड़ताल के बाद डिप्टी सीएम विजय सिंह ने भूमि एवं सुधार विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सर्वेक्षण की गति को को बढ़ाएं दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में भूमि सर्वेक्षण काम करने का लक्ष्य रखा गया है। इसीलिए ऐसी कोई गलती नहीं करें, जिससे लक्ष्य समय प्राप्त न हो। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। भूमि सर्वेक्षण पूरा होने से राज्य में भूमि अभिलेख पूरी तरह अद्यतन और पारदर्शी हो जाएंगे, जिससे आम लोगों को जमीन से जुड़े विवादों से काफी राहत मिलेगी। सर्वेक्षण के कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से ही समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इस दौरान हरेक मुद्दे की समीक्षा कर तय समय सीमा में कार्य पूरा कराना उद्देश्य है।

 

13 मार्च को पटना में बैठक करेंगे डिप्टी सीएम 

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए 13 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना के सभा कक्ष में दोपहर 2:00 बजे आयोजित होगी। इधर, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में चल रहे विशेष सर्वेक्षण कार्यों की अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहेंगे। बैठक में निदेशालय द्वारा सात जनवरी को स्वीकृत कार्य-योजना के अनुरूप कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही पिछली बैठक के बाद हुई प्रगति का आकलन किया जाएगा तथा जिन जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उनकी विशेष समीक्षा की जाएगी।

LPG Crisis : युद्ध का असर बिहार के घर तक; घरेलू गैस की किल्लत शुरू, रास्ता निकालने को कॉमर्शियल पर रोक

विज्ञापन

क्या क्या होगा बैठक यह भी जानें...

समीक्षा बैठक में प्रथम चरण के 20 जिलों में खानापुरी से लेकर प्रपत्र-20 तक के कार्यों की अद्यतन स्थिति, अंतिम अधिकार अभिलेख के प्रकाशन के विरुद्ध प्रपत्र-21 में प्राप्त दावों और आक्षेपों के निपटारे की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा द्वितीय चरण के 18 जिलों में त्रिसीमाना निर्धारण, ग्राम सीमा सत्यापन तथा किस्तवार कार्यों की प्रगति का भी आकलन किया जाएगा। बैठक में ईटीएस मशीनों और आवश्यक मानव बल की उपलब्धता की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि सर्वेक्षण कार्यों को गति मिल सके। निदेशक ने सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि को ससमय बैठक में उपस्थित होकर अपने-अपने जिलों की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें