फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा का वीर प्रताप सिंह बना बिहार रणजी टीम का कप्तान, जिले में खुशी का माहौल; लोगों ने दी बधाई

Thu, 10 Oct 2024 03:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: नालंदा के वीर प्रताप सिंह को बिहार रणजी टीम का कप्तान चुना गया है। नालंदा जिले के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि वीर प्रताप सिंह को बिहार रणजी टीम का कप्तान बनाए जाने से नालंदा जिले का नाम रोशन हुआ है।
 
विज्ञापन
वीर प्रताप सिंह बना बिहार रणजी टीम का कप्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी वीर प्रताप सिंह को बिहार रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है। इस खबर से नालंदा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के क्रिकेट प्रेमियों ने वीर प्रताप सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन


कौन हैं वीर प्रताप सिंह?
वीर प्रताप सिंह एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2012 में जब बिहार को रणजी टीम में मान्यता नहीं मिली थी, तब बंगाल से रणजी खेला था। इसके अलावा, वह आईपीएल में भी कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और डेक्कन चार्जर्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में सचिन तेंदुलकर का विकेट भी लिया है।

नालंदा जिले के लिए गौरव का क्षण
नालंदा जिले के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि वीर प्रताप सिंह को बिहार रणजी टीम का कप्तान बनाए जाने से नालंदा जिले का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि यह नालंदा जिले के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने दी बधाई
नालंदा जिले के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी, कोच और अंपायरों ने वीर प्रताप सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बिहार क्रिकेट संघ का धन्यवाद
नालंदा जिले के क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गोपाल कुमार सिंह और पूर्व सचिव सय्यद मोहम्मद जावेद इकबाल ने वीर प्रताप सिंह को बधाई देते हुए बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और सचिव ज़िआउल आर्फ़ीन का धन्यवाद किया।

उज्जवल भविष्य की कामना
नालंदा जिले के क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार और संयुक्त सचिव संजीव कुमार ने भी वीर प्रताप सिंह को बिहार टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें