फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रभावित किसान मजदूर यूनियन के संयोजक का खेत में मिला शव, हत्या की जताई गई आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 10 Oct 2024 01:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Bihar: प्रभावित किसान मजदूर यूनियन के संयोजक का शव सिकरौल गांव के पास खेत मिला है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चौसा मोहनियां स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है। 
 
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारपुर गांव निवासी प्रभावित किसान मजदूर यूनियन के संयोजक अशोक तिवारी सिकरौल गांव के खेत के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर गांव के आस-पास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजन युवक की हत्या होने का आरोप लगा रहे है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते हीं राजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। पुलिस की सूचना पर मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने चौसा मोहनिया स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है। वहीं मौके पर सदर डीएसपी धीरज कुमार पहुंच अक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

गांव के लोगों का कहना है कि जब तक एसएसपी नहीं आएंगे तब तक यहां से शव उठाने नहीं देंगे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक 48 वर्षीय अशोक तिवारी पिता स्व.राम बच्चन तिवारी को अपनें घर से 1 किलोमीटर दूर सिकरौल गांव में जाने वाले रास्ते के पास पानी भरे खेत में मुंह के बल गिरे मिले।
विज्ञापन


सिकरौल गांव के लोगों द्वारा इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी गई है। बेटे हिमांशु कुमार द्वारा सिकरौल गांव के 2 लोगों पर पिता की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक का समाजिक कार्यकर्ता होने के कारण मौके पर 10 गांव के लोगों की भिड़ जमा हो गई है। बनारपुर गांव के लोगों ने बताया गांव में शिवालय के पास दुर्गा जी की प्रतिमा को रखा गया है।

वहां रात के 9 बजे तक खीर के प्रसाद को भी बांटा है। उसके बाद से अचानक गायब हो गए। जहां शव मिला है, मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच कर उसके आसपास के सैंपल को जमा कर रही है। वहीं मौके पर सदर डीएसपी धीरज कुमार, राजपुर और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें