फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा- नीनीतीश कुमार हर तरह से सक्षम मुख्यमंत्री

Sat, 20 Sep 2025 02:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

आरएलएम सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सासाराम में प्रेस वार्ता के दौरान लोकतंत्र, वोट चोरी और राजनीतिक हालात पर अपनी राय दी। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को संविधान और देश का अपमान करार दिया और कहा कि जनता लोकतंत्र की कद्र करती है।
विज्ञापन
राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएम) सुप्रीमो एवं राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में लोकतंत्र, वोट चोरी और राजनीतिक हालात पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ बहुत गहरी है और कोई भी फैसला अथवा बदलाव प्रजातांत्रिक तरीके से ही हुआ है, हो रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन


उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका यह बयान संविधान और देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राजनीतिक रूप से अपनी हार स्वीकार कर ली है और इसलिए हथियार डालने जैसी बातें कर रहे हैं। कुशवाहा ने यह भी कहा कि देश की जनता लोकतंत्र की कद्र करती है और ऐसे बयान देने वाले नेताओं को सजा जरूर देगी।

पढ़ें: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाईजैक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी से हाईजैक हो ही नहीं सकते। हालांकि राजद के लोगों ने प्रयास किया था, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार हर तरह से सक्षम हैं और आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे। विधानसभा चुनाव में आरएलएम को मिलने वाली सीटों के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मीडिया के सामने सीट की अपेक्षा जताने से कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने संकेत दिया कि जहां जरूरत होगी, वहां पार्टी अपनी बात रखेगी। प्रेस वार्ता में आरएलएम जिला अध्यक्ष कपिल कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें