फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में हॉर्न बजाने के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 20 Sep 2025 01:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में शनिवार सुबह बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। जख्मी युवक वेद प्रताप को बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल युवक के पास मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शनिवार सुबह बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल युवक की पहचान शेरपुर निवासी नंदलाल प्रसाद के पुत्र वेद प्रताप (32) के रूप में हुई है। इस घटना में उसका भाई भी मारपीट और रोड़ेबाजी में घायल हो गया। जख्मी वेद प्रताप ने बताया कि वह सुबह अपने भाई के साथ जिम जाने के लिए निकले थे। तभी गांव के सिकंदर यादव, जितेंद्र यादव और धर्मेंद्र यादव ने हथियार के बल पर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले रोड़ेबाजी की और फिर फायरिंग कर दी। गोली पहले एक पैर में और फिर दूसरे पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार शुक्रवार शाम जब वह अपनी स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे, तो रास्ते में आरोपितों ने अपने घर के पास गाड़ी खड़ी कर दी थी। रास्ता खाली करने के लिए हॉर्न बजाने पर विवाद हो गया था। इसी दौरान गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और देख लेने की धमकी भी दी गई थी। शनिवार सुबह उसी विवाद को लेकर बदमाशों ने हमला कर गोली मार दी। इस घटना में पंचायत मुखिया और उसके समर्थकों पर संलिप्तता का आरोप लगाया जा रहा है।

पढ़ें: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल वेद प्रताप को परिजनों ने अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम गाड़ी लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शनिवार सुबह उसी विवाद में गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक घायल हुआ है। घायल का फर्द बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें