फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सोन नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, महिला समेत दो लोगों की मौत; बाकी ने कूदकर बचाई जान

Wed, 18 Feb 2026 04:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / मनेर

सार

Patna Road Accident: हादसे के बाद बिक्रम थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पटना के बिक्रम नहर में कार गिरने से दो लोगो की मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के मोजक्का टोला गांव के पास नहर रोड पर बड़ा हादसा हो गया। बुधवार सुबह तेज रफ्तार से जा रही उजले रंग की एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कार में सवार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दतियाना ले जाया गया। वहां दो घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


मरने वाले औरंगाबाद के रहने वाले थे
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के कुटुंब गांव निवासी 46 वर्षीय मालती देवी और 54 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग औरंगाबाद से पटना इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान नहर रोड पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन नहर में जा पलटा।

 


कार से बाहर नहीं निकल पाए दो लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना के दौरान दो लोग समय रहते गाड़ी से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, कार के नहर में गिरते ही उसमें सवार एक महिला और एक पुरुष पानी में फंस गए। नहर में पानी अधिक होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद नहर रोड पर कुछ समय के लिए भीड़ जुटी रही। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने प्रशासन से नहर रोड पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें