फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Thu, 02 Oct 2025 01:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शास्त्रीनगर पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। पटना के शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शास्त्रीनगर पार्क में स्थापित स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव जिहाद: बहन बनाकर शादी के लिए डाला दबाव, इस्लाम अपनाने के लिए किया प्रताड़ित, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


इस अवसर पर विधान पार्षद राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद मती कुमुद वर्मा, विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें