बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार सुबह नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित मुख्य सरकारी बस स्टैंड का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड की जर्जर स्थिति को देखते हुए मंत्री ने इसके शीघ्र जीर्णोद्धार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिया।
स्टाफ की कमी और जर्जर बुनियादी ढांचा
मुख्यमंत्री परिवहन योजना से मिलेगी राहत
नए बस मार्गों की घोषणा
परिवहन मंत्री ने दो नए बस मार्गों के संचालन की घोषणा की। पहला मार्ग पटना से दनियावां होते हुए बिहारशरीफ और राजगीर तक होगा, जबकि दूसरा मार्ग पटना से हिलसा, इस्लामपुर, राजगीर होते हुए हिसुआ से रजौली तक संचालित किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इन मार्गों का वर्कआउट पूरा हो चुका है और जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
पीपीपी मोड पर होगा बसों का परिचालन
मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी मार्गों, विशेषकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पथों पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर बसों का परिचालन किया जाएगा। जहां बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) स्वयं बसें चला सकेगा, वहां निगम द्वारा ही संचालन किया जाएगा।
टेम्पो से भी सस्ता किराया
राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों की किफायती दरों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि निगम की बसों का किराया टेम्पो से भी कम है, जबकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather: इन जिलों में शीत दिवस का आज भी अलर्ट, सारण और तिरहुत प्रमंडल में घना कोहरा; कई ट्रेनें भी लेट
दिल्ली बस सेवा पर विचार
बिहारशरीफ से दिल्ली के लिए पूर्व में संचालित बस सेवा, जो फिलहाल बंद है, उसे पुनः शुरू करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। मंत्री ने निरीक्षण के बाद भरोसा दिलाया कि बस स्टैंड की स्थिति की समीक्षा कर इसे दुरुस्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही परिवहन विभाग की व्यवस्था में कुछ कमी आई हो, लेकिन सरकार इसे सुधारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
फिलहाल इन शहरों के लिए चल रही बसें