फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: इन जिलों में शीत दिवस का आज भी अलर्ट, सारण और तिरहुत प्रमंडल में घना कोहरा; कई ट्रेनें भी लेट

Mon, 22 Dec 2025 10:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: आज भी कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। खराब मौसम के कारण कई ट्रेनें लेट हैं। मगध प्रमंडल में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है। 
विज्ञापन
आज भी बिहार के कई जिलों में कोहरा का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ठंड से राहत नहीं मिली है। कनकनी लगातार बढ़ती ही जा रही है। दिन और रात के तापमान का अंतर भी घटता रहा है। औरंगाबाद, जहानाबाद, पटना, नालंदा, पटना, बांका, सारण समेत कुछ जिलों में घना कोहरा है। इसका असर सड़क, रेल और हवाई मार्ग पर भी पड़ा है। पटना आने वाली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, दानापुर इंटरसिटी, महानंदा एक्सप्रेस, फरक्का और कुंभ एक्सप्रेस लेट से पहुंची। इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में दो विमान रद्द भी हुए। इधर, खराब मौसम को देखते हुए गोपलगंज, अररिया, सीवान, सारण, भोजपुर, सीतामढ़ी में आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पटना में आज यानी 22 दिसंबर को दिन और रात के तापमान में महज तीन डिग्री का अंतर रहेगा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और 13 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वहीं 25 दिसंबर और 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पारा गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। खराब मौसम को देखते हुए

आज और कल ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। 22 दिसंबर को पश्चिमी और मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है, जबकि गया और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 22 दिसंबर को गया, नालंदा, अरवल और जहानाबाद में शीत दिवस की आशंका जताई गई है, वहीं उत्तर-पश्चिमी जिलों, सीतामढ़ी और शिवहर में घना कोहरा छा सकता है। 23 दिसंबर को उत्तर और दक्षिण-पश्चिम बिहार के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा रहने के आसार हैं। अगले तीन से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। इससे ठंड और कोहरे का असर लगातार बना रह सकता है।
विज्ञापन


गया में सबसे अधिक ठंड पड़ी
बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। राज्य का अधिकतम तापमान 15.0 से 22.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिसमें सर्वाधिक तापमान किशनगंज में 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.0 से 14.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और सबसे कम तापमान गया में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी और मध्य जिलों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली, जबकि अन्य हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही और गया में न्यूनतम दृश्यता मात्र 50 मीटर रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें