फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: चोरी ऊपर से सीना जोरी...लूटपाट के बाद अब अपराधी दे रहे मकान मालिक को धमकी; दहशत में पूरा परिवार

Tue, 30 Dec 2025 08:34 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: चोरी की घटना के बाद धमकी भरे फोन कॉल से पूरा परिवार दहशत में है। हालांकि घटना में गांव के एक व्यक्ति की संलिप्तता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जिससे घटना के पीछे की मंशा भी सामने आ सके।
विज्ञापन
करगहर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में चोरी की वारदात के बाद पीड़ित परिवार को धमकी देने का एक अजीब मामला सामने आया है। जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरी गांव में बीते रात एक घर में हुई लाखों की चोरी के बाद अब चोर मकान मालिक को पुलिस से शिकायत न करने और चुप रहने के लिए धमकी भी दे रहे हैं। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है।
विज्ञापन


नगदी व सुरक्षा उपकरणों की चोरी
चोरी की घटना को लेकर गोरी गांव निवासी पीड़ित अंकुर कुमार सिंह ने करगहर थाने में एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार कुछ अज्ञात चोरों के साथ बीती रात गांव के हीं एक व्यक्ति उनके घर में घुस आए और अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये नकद के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे का स्टोरेज डिवाइस भी चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर जब भाग रहे थे, उसी दौरान घर में मौजूद उनकी मां एवं दादी की नजर पड़ गई। दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे।

पढ़ें: बेतिया में कानून पर हमला, वाहन जांच के दौरान पुलिस से हाथापाई...दो आरोपी गिरफ्तार; इलाके में तनाव
विज्ञापन


चोरों ने फोन पर दी धमकी
पीड़ित का यह भी कहना है कि चोरी में शामिल व्यक्ति अब मोबाइल फोन पर धमकी दे रहे हैं। धमकी भरे फोन कॉल से पूरा परिवार दहशत में है और सभी लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीड़ित ने करगहर थाने को दिए आवेदन में चोरी की घटना के साथ-साथ धमकी देने के मामले में भी कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि घटना में गांव के एक व्यक्ति की संलिप्तता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जिससे घटना के पीछे की मंशा भी सामने आ सके।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में करगहर थाने की पुलिस का कहना है कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है और जल्द हीं सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें