फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर, दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर में एक गाड़ी पलटी; मौके पर अफरातफरी

Tue, 28 Oct 2025 09:59 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: जख्मी परिवार के अनुसार, वे आरा में छठ पूजा करने के बाद पटना लौट रहे थे। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तेज रफ्तार का कहर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत गीधा फोर लेन पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो गाड़ियों की हुई जोरदार टक्कर में एक गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जख्मी परिवार के अनुसार, वे आरा में छठ पूजा करने के बाद पटना लौट रहे थे। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओवरटेक करने वाली गाड़ी सड़क पर पलट गई।

पढे़ं:  'पीएम मोदी का दिल अहमदाबाद में, नीतीश का राजगीर में और लालू का बेटे में बसता है', ओवैसी का तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गीधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी चला रहे युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं दोनों गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर की वजह से सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह है। ओवरटेक करने के चक्र में यह हादसा हुआ है। हालांकि इस भयानक हादसे में किसी के जान जाने की हताहत नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें