फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में हैवानियत की हद: घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

Sun, 08 Mar 2026 04:34 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur Crime: भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में युवती को घर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में चार आरोपियों उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू, विनोद यादव उर्फ मोटक, नीतीश यादव और अवधेश यादव उर्फ लकड़ू व्यास को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है। जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को घर बुलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना 5 मार्च की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
मामले की सूचना मिलते ही करनामेपुर थाना पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान घटना की पुष्टि हुई और पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के सइयां के डेरा गांव निवासी उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव, विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, नीतीश यादव और अवधेश यादव उर्फ लकड़ू व्यास के रूप में की गई है।

पढ़ें Crime: शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म, 5वीं बार प्रेग्नेंट महिला को घर से निकाला; प्रेमी के खिलाफ FIR
विज्ञापन

 
पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच को प्राथमिकता दी है और पीड़िता के बयान तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के दौरान सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है ताकि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें