फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: तेजस्वी की चिराग को सलाह, कहा- गोलवलकर के विचारों के खिलाफ लड़ाई में हों शामिल

Sun, 27 Jun 2021 04:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी ने कहा कि एम एस गोलवलकर के विचारों के खिलाफ लड़ाई में शामिल होकर ही चिराग पासवान पिता की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।  
विज्ञापन
चिराग पासवान और तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी के दो गुटों में बंटने के बाद से राजनीति भी तेज हो गई है। जहां चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के खिलाफ खुलकर बयान दे रहे हैं वहीं कुछ पार्टियां उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

 
तेजस्वी ने कहा कि एम एस गोलवलकर के विचारों के खिलाफ लड़ाई में शामिल होकर ही चिराग पासवान पिता की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजद ने बिहार में उनके योगदान को याद रखने के लिए 'दलित मसीहा' रामविलास पासवान की जयंती मनाने का फैसला किया है। वहीं तेजस्वी ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने लोजपा को विभाजित किया है उन सभी ने चुनाव में चिराग के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। 

पिछड़े वोट बैंक पर राजद की नजर
बता दें कि पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी को करीब 6 फीसदी वो मिले थे। ऐसे में तेजस्वी यादव की नजर दलित और पिछड़े वोटबैंक पर है। चिराग के पास जो 6 फीसदी पासवान वोट बैंक है उसको अपनी ओर मोड़ा जाए। ताकि अगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उसका फायदा राजद को मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें