फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव फिर हिरासत में, सिटी सेंटर मॉल के पास पुलिस ने किया डिटेन

Sat, 25 Jul 2026 09:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार बंद के दौरान जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को शनिवार देर रात पटना पुलिस ने दूसरी बार हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें पटना के  सिटी सेंटर मॉल के पास से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था को लेकर पटना पुलिस ने शनिवार रात जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को एक बार फिर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास से अपने कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों को उकसाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


सुबह भी पुलिस ने लिया था हिरासत में

इससे पहले शनिवार सुबह भी तेज प्रताप यादव तिरंगा लेकर अपने समर्थकों के साथ बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे थे। इस दौरान पटना जंक्शन के पास पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया था। हिरासत में लिए जाने के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह बिहार बंद और छात्रों के आंदोलन का समर्थन जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें-  मौत बनकर दौड़ा करंट! ऑटो हादसे के बाद करंट की चपेट में आए यात्री, तीन की जान गई
विज्ञापन


पटना समेत कई जिलों में प्रदर्शन और टकराव

बिहार बंद के दौरान पटना समेत राज्य के कई जिलों में प्रदर्शन, सड़क जाम और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की घटनाएं सामने आईं। पटना में कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव और बमबाजी की घटनाएं भी हुईं। हालांकि सुरक्षा बलों ने समय रहते हालात पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

पटना पुलिस अब बिहार बंद के दौरान अशांति फैलाने और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोपों की जांच कर रही है। इसी क्रम में देर रात तेज प्रताप यादव को दोबारा हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें