फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना में खूनी संघर्ष, आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक किशोर की मौत, दो घायल

Mon, 08 Jun 2026 12:53 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पहले झड़प हुई और फिर गोलियां चलने लगीं। इस घटना में एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गोली लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
बाएं मृतक का प्रोफाइल फोटो और दाएं घटनास्थल पर जांच करते सिटी एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना से सटे दानापुर के ताराचक इलाके में रविवार को आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प और ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस वारदात में गोली लगने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे, शराब की बोतल, लाठी और लोहे के रॉड बरामद किए हैं।

विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
मृतक की पहचान बिहटा के मुस्तफापुर निवासी दिवंगत विद्या राय के पुत्र नितिन कुमार (16) के रूप में हुई है। नितिन अपनी मां परमिता देवी के साथ ननिहाल में किराए के मकान में रहता था। मृतक के मामा शिव कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे जब वे घर लौटे, तो उन्हें नितिन की हत्या की खबर मिली। रोती-बिलखती मां परमिता देवी ने बताया कि साल भर पहले ही एक सड़क हादसे में मेरे बड़े बेटे की मौत हो गई थी। नितिन ही मेरे बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था, बदमाशों ने उसे भी मारकर मेरे घर का चिराग बुझा दिया। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पहुंचे बिहार, मुंगेर में स्वयंसेवकों को देंगे राष्ट्र सेवा का मंत्र
विज्ञापन


 राहगीर समेत दो लोग जख्मी
इस गोलीबारी की चपेट में आने से आनंद बाजार निवासी विजय कुमार (68) और सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय कुमार के हाथ में गोली लगी है, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे घायल सनी कुमार का इलाज सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: वीडियो कॉल पर लालू प्रसाद ने की बात, राबड़ी आवास के सामने पहरेदार बने कार्यकर्ता; कहा- आ रहा हूं जल्द

 सुबह के विवाद ने शाम को लिया खूनी रूप
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के बीच आपसी रंजिश को लेकर सुबह भी मारपीट हुई थी, जिसने शाम को हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक एसआईटी का गठन कर दिया है। साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर नमूने इकट्ठे किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें