फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लकड़ी चुनने गई महिला पर भौरों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

Thu, 22 Feb 2024 05:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar News: कैमूर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्लहपुर गांव के बागीचा में लकड़ी चुनने गई एक महिला पर भौरों के झुंड ने हमला कर दिया। जहां इलाज के दौरान उस महिला की मौत हो गई है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्लहपुर गांव का बताया गया है। 
विज्ञापन
लकड़ी चुनने गई महिला पर भौरों के झुंड ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुलहपुर गांव निवासी लोहदी कुंवर बताई जाती है। बताया गया कि महिला गांव में ही बगीचे में बुधवार दोपहर को लकड़ी चुनने के लिए गई हुई थी, जहां उसपर ढेर सारे भौरों ने हमला कर दिया।

परिजनों का रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

वहीं भौरों के हमले से महिला गंभीर रूप से अचेत हो गई, जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद उसे घर ले जाया गया। वहीं आज महिला की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें