फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बंद कमरे में मिला छात्रा का शव, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही थी तैयारी; दोस्त पर पुलिस को क्यों है शक?

Sat, 21 Mar 2026 10:16 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बंद कमरे में एक छात्रा का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक लड़के ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उस लड़के ने पुलिस को जो जानकारी दी, इसके बाद से पुलिस उस लड़के से ही पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका मूल रूप से भागलपुर की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अब मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह पथ की है। 

विज्ञापन


लड़के ने पुलिस को सुनाई कहानी 
पुलिस ने युवक से पुछताछ की तो युवक ने खुद की पहचान पीयूष कुमार के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे के अभिन्न मित्र थे। घटना शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे की है, जब दोनों अपने-अपने कमरों में थे और मोबाइल पर चैट कर रहे थे। इसी बीच अचानक लड़की ने अपने कमरे में तेज आवाज में गाना बजाने लगी। पीयूष ने उसे मैसेज के द्वारा गाने की आवाज को कम करने के लिए कहा, लेकिन लड़की ने पीयूष के मेसेज का कोई जवाब नहीं दिया। उसने कई मैसेज लगतार किए, लेकिन लड़की ने न तो मेसेज देखे और न ही कोई जवाब दिया। फिर वह लड़की के कमरे के पास पहुँचा और दरवाजे पर से उसने आवाज लगानी शुरू कर दी,लेकिन अंदर से अब भी कोई जवाब नहीं आया। तब पीयूष ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटने के बाद पीयूष ने जो देखा, सन्न रह गया। युवती फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन

 

                          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें