फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna News:आंधी का कहर, दीवार गिरने से दो मासूम समेत महिला गंभीर रूप से घायल

Sat, 28 Mar 2026 07:54 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna: पटना के अथमलगोला के बहादुरपुर गांव में तेज आंधी के दौरान दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। दो बच्चों की हालत स्थिर है, जबकि बुजुर्ग महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
दीवार की चपेट में आने से घायल मासूम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। अचानक आए तेज झोंकों और खराब मौसम के बीच एक मकान की दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे घर में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो मासूम बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

विज्ञापन


आंधी के दबाव को सहन नहीं कर सकी दीवार
मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र यादव उर्फ भालो यादव के घर की दीवार तेज आंधी के दबाव को सहन नहीं कर सकी और अचानक गिर गई। इस हादसे में उनकी सात वर्षीय पोती चांदनी कुमारी, आठ वर्षीय पोता प्रशांत कुमार और लगभग साठ वर्षीय पत्नी रेणु कुमारी मलबे के नीचे दबकर घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला।

बच्चों की हालत स्थिर
घायल बच्चों को तुरंत अथमलगोला स्टेशन बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल रेणु कुमारी को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी हालत चिंताजनक होने के कारण परिजन उन्हें बाढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केले की नीलामी में थानेदार और मजिस्ट्रेट ने किया खेल, भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने किया था माल जब्त
विज्ञापन


महिला की हालत गंभीर
पीड़ित परिवार की बहू अनुष्का देवी ने बताया कि रेणु देवी की स्थिति बेहद नाजुक है। उन्होंने कहा कि हादसे में उनके पैर की हड्डियां तक बाहर आ गई हैं, जिससे उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। परिवार आर्थिक रूप से भी कमजोर है, जिससे इलाज कराना उनके लिए कठिन हो रहा है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि घायल महिला का समुचित इलाज हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें