फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान में आग : 20 मिनट अटकी रहीं सांसें... बुरी तरह हिल रहा था विमान, कैप्टन की सूझबूझ से बची जान

Mon, 20 Jun 2022 05:22 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना।

सार

एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि विमान हिलडुल रहा था। हम सभी डर गए थे और क्रू सदस्य हमें शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। हमें पहले बताया गया कि विमान बिहटा या आरा एयरस्ट्रिप पर लैंड करेगा। हालांकि यह पटना एयरपोर्ट पर ही उतारा गया।
विज्ञापन
स्पाइस जेट विमान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना एयरपोर्ट पर रविवार को हादसे के दौरान करीब 20 मिनट तक यात्रियों की जान अटकी रही। विमान में सवार एक युवा ने बताया कि वह बदहवासी में एयरपोर्ट पहुंचा था और विमान के टेकऑफ होने से पहले ही सो गया था। कुछ मिनट में ही किसी ने जगाया। विमान लैंडिंग होने पर उसे पता चला कि वह कितना भाग्यशाली है।

विज्ञापन


एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि विमान हिलडुल रहा था। हम सभी डर गए थे और क्रू सदस्य हमें शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। हमें पहले बताया गया कि विमान बिहटा या आरा एयरस्ट्रिप पर लैंड करेगा। हालांकि यह पटना एयरपोर्ट पर ही उतारा गया।

उन्होंने सूझबूझ दिखाने के लिए पायलट को आशीर्वाद भी दिया। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि टेकऑफ के 10 मिनट के अंदर ही विमान की आपात लैंडिंग हुई जबकि कुछ यात्रियों का दावा है कि वे विमान के अंदर 15-20 मिनट तक रहे। 
विज्ञापन


रोटेशन के दौरान टकराया था पक्षी
टेकऑफ पर स्पाइस जेट ने एक बयान में कहा कि रोटेशन के दौरान कॉकपिट क्रू ने इंजन 01 से एक पक्षी के टकराने की आशंका जताई। विमान की जांच के बाद पता चला कि पक्षी की टक्कर से फैन के तीन ब्लेड क्षतिग्रस्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें