फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'क्षमा चाहती हूं DEO साहब, दुपट्टा सरक गया था'- सरकारी शिक्षिका का माफीनामा; क्यों मचा बिहार में बवाल?

Sat, 14 Mar 2026 01:37 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार के शिक्षा जगत से कुछ-कुछ वक्त पर अचरज में डालने वाली खबर सामने आ ही जाती है। इस बार दुपट्टे पर रार मची है। वह भी एक शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर लिखे माफीनामे के बाद। जानें पूरा मामला।
विज्ञापन
बिहार शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक बार फिर से शिक्षा विभाग सुर्खियों में है। मुंगेर की एक विद्यालय की शिक्षिका ने उपस्थिति को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित स्पष्टीकरण दी है। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शिक्षिका ने बताया कि फरवरी माह में 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान उन्हें राजकीय +2 उच्च विद्यालय खड़गपुर में परीक्षा कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। इस अवधि में विद्यालय के बाहर “मार्क ऑन ड्यूटी” के तहत परीक्षा ड्यूटी में उनकी उपस्थिति दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


तकनीकी समस्या के कारण यह पोर्टल पर नहीं दिखा
स्पष्टीकरण में कहा गया है कि 7, 12 और 13 फरवरी 2026 को उन्होंने स्कूल-इन-टाइम और स्कूल-आउट-टाइम की प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण यह पोर्टल पर नहीं दिखा। हालांकि 7 और 12 फरवरी की उपस्थिति उन्होंने संबंधित विद्यालय में मैनुअल रूप से भी दर्ज कराई है।

Bihar: राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए NDA का दूसरा जमावड़ा आज, सम्राट के भोज में नए विधायकों को मिली थी सीख

'भविष्य में ऐसी गलती की नहीं होगी'
शिक्षिका ने यह भी बताया कि एक दिन तेज गर्मी के कारण उन्होंने गर्म कपड़ा पहन रखा था और दुपट्टा बैग में रखा हुआ था। उपस्थिति दर्ज करते समय दुपट्टा दिखाई नहीं देने के कारण मुझे डांट-फटकार भी सुननी पड़ी। शिक्षिका ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी गलती की पुनरावृत्ति नहीं होगी। शिक्षिका बताया कि मार्च माह में 2 और 7 मार्च को आकस्मिक एवं विशेष अवकाश पर थीं, जबकि 9 और 10 मार्च का स्कूल-आउट-टाइम ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर पहले से दर्ज है। अंत में शिक्षिका ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनके द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को स्वीकार करते हुए उन्हें इस मामले में मुक्त करने की कृपा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें