फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बैंक से पैसे निकाल कर कंपनी में जा रहा था शख्स; झपट्टामार गिरोह पांच लाख रुपये छीनकर फरार

Fri, 16 Jun 2023 02:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के राजा बाजार के बेली रोड पर बदमाश बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। शास्त्रीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर थाना, पटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना के राजा बाजार के बेली रोड से झपट्टा मार गिरोह के सदस्य बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना के शास्त्रीनगर थाना के राज कंस्ट्रक्शन के स्टाफ विवेक कुमार बैंक से पैसा लेकर वापस अपनी कंपनी लौट रहे थे। इसी दौरान वह जैसे ही बेली रोड के पिलर नंबर 72 के पास पहुंचे, पीछे से मोटरसाइकिल से आ रहे दो बदमाशों ने उनसे रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना शास्त्रीनगर थाने को दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पिलर संख्या 72 आईजीआईएमएस हॉस्पिटल के नजदीक बताया जा रहा है। आसपास के लोगों का यह मानना है कि वहां पर भारी संख्या में अस्पताल के नजदीक भीड़भाड़ के साथ पुलिस बल भी तैनात रहती है। इसके बावजूद भी बदमाशों ने हिमाकत दिखाते हुए इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें