फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जदयू में शामिल होने के बाद माउंटेन मैन के बेटे ने कहा- पार्टी-पॉलिटिक्स से हमको मतलब नहीं, इस कारण आए

Fri, 16 Jun 2023 01:54 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lok Sabha : लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे को जदयू में शामिल कराया, लेकिन उन्होंने 'अमर उजाला' से कहा- 'हमको पार्टी-पॉलिटिक्स से कोई मतलब नहीं'।
विज्ञापन
दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी ने अमर उजाला से की बातचीत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी और उनके दामाद मिथुन मांझी को जदयू में शामिल कराया। भगीरथ मांझी ने 'अमर उजाला' से बातची में कहा- "हमको पार्टी-पॉलिटिक्स से कोई मतलब नहीं।" क्यों आए फिर और आगे राजनीति में क्या होगा, इसपर भी भगीरथ ने मन की बात बताई।

विज्ञापन




जीतन राम मांझी ने समाज के लिए कुछ नहीं किया
भगीरथ मांझी ने कहा कि हमारे पिताजी के कारण हमलोग यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले से काफी लगाव है। पिताजी को 22 बरस लग गया पहाड़ तोड़कर रास्ता बनाने में। चुनाव लड़के के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो नीतीश कुमार का मन होगा, वह करुंगा। मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन नीतीश कुमार से से अपील है मेरे दामाद को विधायक बनवा दें। भगीरथ मांझी ने कहा कि जीतन मांझी ने समाज के लिए कुछ नहीं किया। नीतीश कुमार ने मेरे पिता दशरथ मांझी को को सम्मान दिलाया। 

मंत्री अशोक चौधरी बोले-  पार्टी को नई ताकत मिलेगी
वहीं बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी का पार्टी में स्वागत है। उनके आने से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। भगीरथ मांझी और उनके दामाद द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मांझी और महादलित समाज में नए ऊर्जा का संचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें