फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में 34वीं राज्य निशानेबाजी स्पर्धा आयोजित, सूचना व PR विभाग के दो कर्मियों ने हासिल किए चार पदक

Fri, 26 Jul 2024 03:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Siwan News: सीवान में आयोजित 34वीं राज्य निशानेबाजी स्पर्धा में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के दो कर्मियों ने हासिल चार पदक हासिल किए हैं। दोनों खिलाड़ियों के लौटने पर विभाग निदेशक ने उन्हें सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते विभाग के निदेशक अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में 19 से 23 जुलाई तक 34वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता 2024 आयोजित की गई। इसमें सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के दो कर्मियों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रंजीत कुमार भारती ने 25 मीटर Standard Pistol Event की एकल स्पर्धा में एक स्वर्ण और टीम स्पर्धा में एक रजत तथा एक कांस्य पदक हासिल कर आगामी ईस्ट जोन में खेलने की पात्रता हासिल की है। वहीं, प्रवीण कुमार ने 25 मीटर Standard Pistol Event के टीम स्पर्धा में एक कांस्य पदक हासिल किया।

पदक हासिल कर विभाग में लौटने पर विभाग के निदेशक अमित कुमार, भाप्रसे ने दोनों खिलाड़ियों का पदक पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव विद्युभूषण चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यनंदन और संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें