फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : शिवराज सिंह चौहान का दिल किसने जीत लिया? सोशल मीडिया पोस्ट से पूर्व केंद्रीय मंत्री के लिए लिखी यह बात

Sun, 05 Oct 2025 10:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिल केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने जीत लिया। क्यों और कैसे, चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखकर बताया है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसकी आज खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने लिखा है कि राजीव जी आपने मेरा दिल जीत लिया। यह राजीव जी कौन हैं? और राजीव सिंह ने शिवराज सिंह चौहान का दिल कैसे जीत लिया, यह जानना चाहिए।

विज्ञापन


शिवराज सिंह बोले- राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया...
आज पटना से दिल्ली की हवाई यात्रा मेरे लिए अविस्मरणीय रही, क्योंकि इस फ्लाइट के सह-कैप्टन थे मेरे प्रिय मित्र, वरिष्ठ राजनेता और छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी। आज आपने यात्रियों को जिस रोचक अंदाज में सरल भाषा के साथ यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की, उसने पूरी यात्रा के दौरान हम सबको यात्रा से जोड़े रखा। कैसे आपने शुरुआत की, आज पटना के चारों ओर बादलों ने डेरा जमाए रखा है, कल से लगातार बारिश हो रही है। बादलों के बीच और हल्की बारिश के साथ हम दिल्ली की यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। रास्ते में हम बनारस के ऊपर से गुजरेंगे। फिर बाईं ओर प्रयागराज और दाईं ओर लखनऊ दिखाई देंगे। गंगा जी और यमुना जी के दर्शन करते हुए हम दिल्ली का सफर पूरा करेंगे और उतरते समय बादल न रहे तो नोएडा की हाई राइज बिल्डिंग्स की रोशनी भी देखने मिलेगी।
Voter Card : नए वोटर कार्ड से बिहार चुनाव में करेंगे मतदान? मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- 22 नवंबर से पहले ही चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


'सचमुच, यह अनुभव अद्भुत और अभूतपूर्व रहा'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी जी आप यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बता रहे थे, आपका यह अंदाज बहुत निराला लगा। अंत में जब आपने सुखद और सफल यात्रा के लिए यात्रियों से ताली बजाने का अनुरोध किया, उसमें अलग ही आत्मीयता देखने मिली। सचमुच, यह अनुभव अद्भुत और अभूतपूर्व रहा। ऐसे लोग विरले ही होते हैं, जो इतनी व्यस्तताओं के बीच भी अपने हुनर के लिए समय निकालते हैं। जमीन से जुड़े रहना इसी को कहते हैं। यादगार यात्रा के लिए आपका आभार!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें