फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने तेंदुलकर को भारत रत्न देने को बताया गलत, जानिए क्या है मामला

Fri, 05 Feb 2021 02:15 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर-शिवानंद तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कृषि आंदोलन के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया है। इसके बाद बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने उनपर हमला बोला है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी के बड़े नेता शिवानंद तिवारी ने सचिन की आलोचना करते हुए यहां तक कह दिया है कि उन्हें भारत रत्न देने का फैसला सही नहीं था। ऐसे लोगों को भारत रत्न देने से इस सम्मान का अपमान हो रहा है।

विज्ञापन


राजद द्वारा 'भारत रत्न' जैसे सर्वोच्च सम्मान पर अंगुली उठाए जाने से विवाद पैदा हो गया है। कई लोगों ने इसे देश का अपमान बताया है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि सचिन को भारत रत्न देने का फैसला सही नहीं था। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा सम्मान पाने वाले लोग अलग-अलग ब्रांड के लिए प्रचार करते हैं। इससे 'भारत रत्न' का ही अपमान हो रहा है। बता दें कि तिवारी ने सचिन को सम्मान के लिए चुने जाने के समय भी सवाल उठाए थे।

उन्होंने सचिन के हालिया ट्वीट को लेकर नाराजगी दिखाई। वहीं लालू की पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शिवानंद के बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि सचिन को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मान दिया गया था। यह जरूरी नहीं है कि उन्हें हर क्षेत्र में उतनी ही समझ हो। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने इसे लेकर राजद पर निशाना साधा है। जदयू नेता संजय सिंह ने कहा कि तिवारी का यह बयान उनकी और उनकी पार्टी की मानसिकता दिखाता है।
विज्ञापन


सचिन ने विदेशी हस्तियों के किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद सरकार का बचाव करते हुए ट्वीट किया था, 'भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता। विदेशी ताकतें दर्शक हो सकती हैं, लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारत को भारतीय जानते हैं और वे ही भारत के लिए फैसला लेंगे। एक देश के रूप में एकजुट होने की जरूरत है।'
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें