फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्टेशन के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान के बाद परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप; 21 को था तिलक

Sat, 22 Nov 2025 02:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: परिजनों ने बताया कि रंजीत की पहली शादी वर्ष 2021 में हुई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी पत्नी खुशबू कुमारी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बनाही स्टेशन के पास युवक का शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानापुर–पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बनाही रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद शनिवार को उसकी पहचान हुई। मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूनी गांव निवासी स्वर्गीय परशुराम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार है। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रंजीत 20 नवंबर की सुबह रोज की तरह शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इधर अगले ही दिन बनाही स्टेशन के पास उसकी लाश मिलने से घर में मातम पसर गया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि रंजीत का तिलक 21 नवंबर को होने वाला था और परिवार शादी की तैयारी में व्यस्त था।

पढे़ं: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए दो युवक, मृतक के घर में मचा कोहराम; चालक वाहन सहित फरार
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रंजीत की पहली शादी वर्ष 2021 में हुई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी पत्नी खुशबू कुमारी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर रंजीत की हत्या की गई है। उन्होंने खुशबू के पिता श्रीनारायण, उसके बेटे और दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रंजीत को योजनाबद्ध तरीके से मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि रंजीत की मौत सामान्य नहीं है। रंजीत की पहली पत्नी खुशबू के परिवार वाले खुशबू के मौत के बाद से ही लगातार रंजीत को दूसरी शादी करने पर मौत के घाट उतारने की बात कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें