फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में अर्धनग्न युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस; पहचान जुटाने की कोशिश जारी

Mon, 17 Mar 2025 01:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना में एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित तुलसी मंडी इलाके में सोमवार सुबह एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


पहचान में जुटी पुलिस
मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि युवक की पिटाई के कारण मौत हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक कथित रूप से चोरी करने के इरादे से किसी घर में घुसा था, जहां पकड़े जाने पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और स्पेशल टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस युवक की पहचान के प्रयास में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; लॉकअप में युवक की पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अब पुलिस से होगी पूछताछ; जानें मामला
विज्ञापन


आलमगंज थाना प्रभारी का बयान
आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें