फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: पुलिस जवान पर दुष्कर्म का आरोप, घर घुसकर गंदा काम कर रहा था, महिला चिल्लाई तो छत से कूदा

Mon, 17 Mar 2025 09:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Police: महिला थाना में पीड़ित महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान जब आरोपी पुलिसकर्मी से पूछा गया कि उसे किस मामले में गिरफ्तार किया गया है, तो उसने कहा कि उसे इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव में एक पुलिसकर्मी पर एक महिला के साथ बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी पुलिसकर्मी, जिसकी पहचान सुधीर सिंह के रूप में हुई है, ने महिला के घर में छत के माध्यम से घुसकर यह घिनौनी हरकत की। घटना उस समय हुई जब महिला अपने मायके में अकेली थी, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी ने मौका पाकर महिला के घर में प्रवेश किया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान वह छत से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी भारती कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया गया है और आरोपी पुलिसकर्मी को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।


आरोपी को पता ही नहीं किस मामले में हुई उसकी गिरफ्तारी

महिला थाना में पीड़ित महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान जब आरोपी पुलिसकर्मी से पूछा गया कि उसे किस मामले में गिरफ्तार किया गया है, तो उसने कहा कि उसे इस मामले की जानकारी नहीं है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठेंगे। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस आरोपी जवान को कड़ी से कड़ी सजा दे।

यह भी पढ़ें: अब फसियाबाद गांव में बिहार पुलिस की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें