फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, गेंद निकालने के दौरान हुआ हादसा; परिवार में कोहराम मचा

Sun, 31 Aug 2025 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Sasaram News: चश्मदीदों ने बताया कि खेल के दौरान गेंद तालाब में जा गिरी। गेंद निकालने के लिए शिवम ने कपड़े उतारकर तालाब में उतरने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए जब अंकुश भी तालाब में कूद पड़ा तो वह भी डूब गया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां गेंद निकालने के प्रयास में तालाब में डूबकर दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है। हादसा संझौली थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के समीप स्थित शिव सरोवर तालाब में हुआ।

विज्ञापन

 
खेलते-खेलते तालाब में जा गिरी गेंद
चश्मदीदों के अनुसार, बैरी टोला गांव निवासी दिवंगत सोनू चौधरी का 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और रंजन चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार तालाब के पास खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद तालाब में जा गिरी। गेंद निकालने के लिए शिवम ने कपड़े उतारकर तालाब में उतरने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए जब अंकुश भी तालाब में कूद पड़ा तो वह भी डूब गया।

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: हम का शक्ति प्रदर्शन, महागठबंधन पर बरसे मंत्री संतोष सुमन, कहा- पंचर हो चुका है टायर
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने की मशक्कत, लेकिन बचाया नहीं जा सका
दोनों बच्चों को डूबता देख पास में खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- SIR Bihar : कांग्रेस- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की 89 लाख शिकायतें दीं; आयोग- फॉर्मेट में एक भी शिकायत नहीं
 
गांव में मातम और पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के हर घर में मातम पसरा हुआ है। सूचना पाकर संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। संझौली थानाध्यक्ष शिव कुमार मंडल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें