फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 55.36 करोड़ की लागत से बना 200 बेड वाला मॉडल जिला अस्पताल उद्घाटित, मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 10 Aug 2025 09:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Sasaram News: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसी उद्देश्य से जिला, अनुमंडल और पंचायत स्तर पर अस्पताल खोले जा रहे हैं और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 200 बेड वाला मॉडल जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रविवार की शाम सदर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित मॉडल जिला अस्पताल का उद्घाटन किया। 55.36 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह बहुमंजिला अस्पताल 200 बेड की सुविधा के साथ अत्याधुनिक चिकित्सीय सेवाओं से युक्त होगा। उद्घाटन के मौके पर मंत्री ने इसे सासाराम समेत पूरे रोहतास जिले के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

विज्ञापन

 
एक ही भवन में सभी चिकित्सा सुविधाएं
मॉडल जिला अस्पताल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, जांच घर, दवा वितरण केंद्र, जनरल व प्राइवेट वार्ड, कैंटीन, लॉन्ड्री जैसी सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। भवन का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि पंजीकरण काउंटर से लेकर ऑपरेशन थिएटर तक की सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित रूप से एक ही ढांचे में समाहित हैं। मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: अपर मुख्य सचिव बोले- राजस्व महा-अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की होगी अहम भूमिका
विज्ञापन

 
‘बिहार अब स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी’
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंगल पांडे ने कहा कि कभी बिहार को स्वास्थ्य सुविधाओं में पिछड़ा राज्य माना जाता था, लेकिन बीते दो दशकों में स्थिति बदली है। आज बिहार दवा वितरण और टीकाकरण में अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसी उद्देश्य से जिला, अनुमंडल और पंचायत स्तर पर अस्पताल खोले जा रहे हैं और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने भोजपुरी में सभा को संबोधित करते हुए आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, राशन वितरण समेत सरकार की अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं।

विज्ञापन

 
निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद नव निर्मित भवन का विस्तार से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सभी स्वास्थ्य सेवाओं को पुराने भवन से नए अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए, ताकि मरीजों को तुरंत लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पुनौरा धाम को मिलेगा सड़क, रेल और हवाई मार्ग से सीधा संपर्क; अयोध्या और पटना से सीधा जुड़ाव
 
अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच से पूर्व मंत्री सह विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, एमएलसी जीवन कुमार, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव और पूर्व विधायक ललन पासवान ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे, सदर एसडीएम आशुतोष रंजन, डॉ. बी.के. पुष्कर, डॉ. मधुकर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें