फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सम्मान समारोह में विपक्ष पर बरसे संजय सरावगी, कार्यक्रम में आधी कुर्सियां रहीं खाली; चर्चा क्या हो रही?

Sat, 24 Jan 2026 06:28 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: सासाराम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के सम्मान समारोह में उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले किए, लेकिन कार्यक्रम के दौरान आधी कुर्सियां खाली रहीं। कम भीड़ ने रोहतास में भाजपा की जमीनी स्थिति और संगठन की सक्रियता पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
सासाराम में सम्मान समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शनिवार को सासाराम पहुंचे। शहर के रौजा रोड स्थित बाल विकास मैदान में उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, एमएलसी निवेदिता सिंह, एमएलसी संतोष सिंह, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, पूर्व विधायक ललन पासवान सहित कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश
समारोह को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण के बल पर शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह के राजनीतिक सफर का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा में संगठन और कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं, न कि परिवारवाद।
 
भाजपा की कार्यशैली पर जोर
अपने संबोधन में सरावगी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जाति और संप्रदाय की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करते हैं। उन्होंने पार्टी को अनुशासित संगठन बताते हुए कहा कि यही वजह है कि भाजपा लगातार जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: 'पांच साल बाद बिहार से बाहर मजदूरी को नहीं जाएगा कोई', उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया दावा
 
विपक्ष पर किया तीखा हमला
संजय सरावगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने धारा 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता के सामने एक ओर विकास का मॉडल था, जबकि दूसरी ओर विनाश का। उन्होंने 2005 से पहले की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस दौर में घोटाले और अपराध आम बात थी।
विज्ञापन

 
खाली कुर्सियों ने खींचा ध्यान
कार्यक्रम के दौरान मैदान में आधी कुर्सियां खाली नजर आईं, जो चर्चा का विषय बनी रहीं। एक ओर मंच से संगठन की मजबूती की बात हो रही थी, वहीं दूसरी ओर कम भीड़ ने रोहतास जिले में भाजपा की जमीनी पकड़ और संगठन की सक्रियता को लेकर राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें