फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में बवाल: किन्नर की हत्या के बाद साथियों ने किया विरोध-प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम, गाड़ियों में तोड़फोड़

Tue, 21 Dec 2021 07:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। मंगलवार को बदमाशों ने एक किन्नर की हत्या एक अस्पताल के सामने कर दी। इसके विरोध में हुए किन्नरों के प्रदर्शन के चलते यहां स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को कंकड़बाग थाना क्षेत्र में आने वाले जय श्री राम अस्पताल के सामने एक किन्नर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में साथी किन्नरों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लगभग 150 किन्नरों ने अस्पताल के सामने हंगामा किया। इस दौरान वह नग्न अवस्था में भी विरोध व्यक्त करते नजर आए। उनका कहना है कि 24 घंटों में दो किन्नरों की हत्या की गई है। प्रशासन को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

सोमवार को गायघाट इलाके में हुई थी एक किन्नर की मौत
कंकड़बाग की घटना से पहले सोमवार को शहर के गायघाट इलाके में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। प्रदर्शनकारी किन्नरों ने पुलिस और प्रशासन से घटना के दोषियों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें