फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: सासाराम स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरा यात्री बचा

Thu, 26 Feb 2026 01:38 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरे यात्री को आरपीएफ एएसआई दिलीप कुमार ने बचा लिया। यात्री सुरक्षित रहा, जबकि बचाव के दौरान एएसआई घायल हो गया। 

विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में गिरे एक यात्री को आरपीएफ एवं वहां मौजूद अन्य यात्रियों के सहयोग से सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन इस क्रम में एक एएसआई चोटिल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरा यात्री
घटना के संदर्भ में आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 12819 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक यात्री सफर कर रहे थे। सिग्नल नहीं होने के कारण संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई और इस दौरान एक यात्री प्लेटफार्म से नीचे उतर गया। जैसे हीं सिग्नल ग्रीन हुआ, ट्रेन चल पड़ी और यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में असंतुलित होकर प्लेटफार्म और ट्रेन के दरवाजे के बीच गिर पड़ा।

पढे़ं; 'सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन जल्द', अररिया में बोले गृह मंत्री अमित शाह
विज्ञापन


यात्री को बचाने में एएसआई घायल
यात्री को ट्रेन से गिरता देख प्लेटफार्म संख्या दो पर मौजूद एएसआई दिलीप कुमार दौड़ पड़े और यात्री को खींचकर ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। चूंकि इस हादसे में यात्री तो पूरी तरह सुरक्षित बच गया, लेकिन प्लेटफार्म पर गिरने के कारण एएसआई चोटिल हो गए, जिन्हें फिलहाल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई को पैर में हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


यात्री उक्त ट्रेन से रवाना
वहीं यात्री को चंद मिनट के लिए प्लेटफार्म पर बैठाया गया और फिर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से हीं रवाना कर दिया गया। हालांकि इस दौरान आरपीएफ जवानों ने उनसे इलाज के लिए पूछा, लेकिन उन्होंने आगे जाने की इच्छा जताई और उन्हें सुरक्षित ट्रेन में बिठाकर भेज दिया गया। दरअसल इतने कम समय में आरपीएफ को उक्त यात्री के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इधर घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना साफ तौर पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें