फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रोहतास में विवाहिता की संदिग्ध मौत; पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप, घर छोड़ हुआ फरार

Tue, 20 Aug 2024 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: रोहतास में एक विवाहिता का घर से संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। मायके वालों का आरोप है कि पति ने गला दबाकर हत्या की है, जबकि ससुराल वालों ने आत्महत्या बताया। बताया जा रहा है कि दोनों ने छह साल पहले भागकर शादी की थी। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में विवाहिता का गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला की बताई जा रही है। जहां एक पति पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। परिजनों ने बताया कि करीब छह साल पूर्व दोनों ने भागकर लव मैरिज की थी। तब से गुजरात के सूरत में ही रहकर दोनों अपना जीवन यापन कर रहे थे। दोनों से एक पांच वर्ष का बेटा और एक छह महीने की बेटी भी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 15 दिन पूर्व दोनों पति-पत्नी अपने गांव अकोढ़ी गोला लौटे थे। लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और आज मंगलवार को सुबह घर में विवाहित का शव मिला है। घटना के बाद से ही पति फरार है। मृतका के परिजनों ने पति पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में मृतका के ससुराल वालों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें