फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार सरकार के मंत्री का राजद विधायक पर पलटवार, कहा- भाजपा के देशद्रोही पार्टी होने का आरोप बेबुनियाद

Mon, 16 Sep 2024 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: मंत्री संतोष कुमार सिंह ने भाजपा की देशभक्ति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। सर्टिफिकेट उन लोगों को देना चाहिए जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
रोहतास में पार्टी कार्यक्रम के दौरान मंत्री संतोष कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल क्षेत्र में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र द्वारा भाजपा को देशद्रोही पार्टी कहे जाने के विवादित बयान पर तीखा जवाब दिया है।

विज्ञापन

 
मंत्री संतोष कुमार सिंह ने भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान करगहर और कोचस में प्रेस से बातचीत में कहा कि राजद विधायक भाई वीरेंद्र का भाजपा को देशद्रोही पार्टी कहने का बयान पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन्होंने आगे कहा कि राजद के लोग और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल दोनों बेल पर हैं, इन दोनों का मेल होना कोई नई बात नहीं है। मंत्री ने एक भोजपुरी कहावत का उदाहरण देते हुए कहा कि चोर-चोर मौसेरा भाई, दोनों पार्टियों की स्थिति समान है।
 
संतोष कुमार सिंह ने भाजपा की देशभक्ति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। सर्टिफिकेट उन लोगों को देना चाहिए जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें