फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, 10 लाख के आभूषण लूटकर फरार हुए चार बदमाश

Sun, 26 Jul 2026 04:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास के बिक्रमगंज में चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े हीरा आभूषण भंडार में घुसकर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। हेलमेट और मास्क पहनकर आए आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
आभूषण दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में रविवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा रोड स्थित हीरा आभूषण भंडार की है, जहां चार हथियारबंद बदमाश करीब 10 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


हथियार के बल पर वारदात
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे। उन्होंने हथियार दिखाकर दुकान में मौजूद लोगों को धमकाया और काउंटर व तिजोरी में रखे आभूषण लूट लिए। इस दौरान दुकान संचालक ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद सभी सहम गए।

पढ़ें: 'मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं', व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी; दहशत में परिवार 
विज्ञापन


हेलमेट और मास्क पहनकर पहुंचे बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बदमाशों ने हेलमेट और चेहरे पर मास्क पहन रखा था। उनके हाथों में हथियार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे आराम से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। हीरा आभूषण भंडार के संचालक परमीत कुमार ने बताया कि लूटी गई ज्वेलरी का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 10 लाख रुपये के आभूषण बदमाश लूट ले गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी और उनके पास हथियार थे।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की है। अपराधियों की पहचान के लिए दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें