फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सोन नदी किनारे युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

Thu, 20 Feb 2025 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के लिए परिजनों, स्थानीय लोगों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में सोन नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना सोमवार सुबह शिवगंज इलाके की है, जहां मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

 
महिलाओं ने देखा शव
स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह कुछ महिलाएं नदी किनारे घूमने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने युवक का शव देखा और तुरंत परिवार वालों को इसकी सूचना दी। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल पर दौड़े चले आए। मृतक के भाई धीरज कुमार ने बताया कि नीरज बुधवार रात से लापता था और गुरुवार सुबह सूचना मिली कि उसका शव नदी किनारे पड़ा है। परिवार मूल रूप से रोहतास जिले के पडुंरी गांव का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से डेहरी नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ले में किराए पर रह रहा था।

विज्ञापन

 
हत्या कर शव फेंकने की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि शव के शरीर पर कई चोटों के निशान थे। हालांकि कुछ लोगों के अनुसार घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल भी हो सकता है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस और एएसपी कोटा किरण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।
विज्ञापन

 
डेहरी एएसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के लिए परिजनों, स्थानीय लोगों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। इस घटना से इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें