फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अधेड़ महिला ने पंखे से लटककर दी जान; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, परिजन कुछ नहीं बता रहे

Mon, 05 Feb 2024 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas Hindi News: रोहतास में तीन जवान बच्चों की मां ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लेकिन कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका का शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि बराव गांव निवासी उदय शाह की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने तनाव में आकर पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतका को एक बेटा अभिषेक कुमार (15) और दो बेटियां पूजा कुमारी (13) तथा नेहा कुमारी (18) हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर नोखा थाना पुलिस उदय शाह के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात लक्ष्मीना देवी ने अपना कमरा बंद कर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। वहीं, परिजन इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तहकीकात करना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें