फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: रोहतास में हाईवे पर हंगामा, पैसे मांगने पर वेटर को मारी गोली; पांच आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 07:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित होटल हाईवे हंगामा में खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर वेटर को गोली मार दी गई। घटना देर रात करीब दो बजे हुई। गोली लगने से वेटर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अपराधियों ने मौके पर तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हथियार और वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते डीएसपी दिलीप कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक लाइन होटल में वेटर को करीब सात की संख्या में आए अपराधियों से खाने का पैसा मांगना भारी पड़ गया। होटल में अपराधियों ने वेटर को गोली मारकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन राउंड फायरिंग की और फिर फरार हो गए। घटना बीती देर रात करीब 2 बजे शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित होटल हाईवे हंगामा की बताई जाती है। वहीं, घायल वेटर नीतीश कुमार गया जिले के सिंधुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्माभवारी गांव का निवासी बताया जा रहा है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

सात की संख्या में थे अपराधी

विज्ञापन

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीती रात करीब 2 बजे कुल सात लोग लाइन होटल में खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जब सभी लोग होटल से बाहर जाने लगे तो वेटर ने उनसे पैसा मांगा। इस क्रम में वेटर के साथ उनकी नोंक-झोंक हो गई और फिर विवाद बढ़ने पर एक अपराधी ने वेटर को गोली मार दी। वहीं गोली चलते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई और अपराधी दो-तीन राउंड फायरिंग करते हुए अपने निजी वाहन से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Bihar Elections: 'यूपी का रिश्ता सिर्फ सीमा का नहीं, बल्कि संस्कृति व संकल्प का', यहां CM योगी ने भरी हुंकार
विज्ञापन


हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
मामले में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि बीती देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार एवं घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सभी अपराधियों की पहचान कर ली है तथा दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन


इनके पास से एक मैगजीन लगा पिस्टल, एक खाली मैगजीन, छह खोखा, एक मिसफायर गोली, सात जिंदा कारतूस, चार मोबाइल एवं एक चार पहिया वाहन जब्त हुआ है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में काराकाट के औदानी बिगहा निवासी अशोक कुमार, चेनारी निवासी गोपाल कुमार एवं प्रगति कुमार, भदरशीला गांव निवासी अनूप लाल मंडल एवं शिवसागर निवासी सिराजुद्दीन राइन शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें